Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने पात्र मतदाताओं से किए अपील, कहे एसआईआर प्रक्रिया में अवश्य भाग लें...
9/16/2026 2:38:01 PM IST
86
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड में संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा-आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर प्रारूप मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच कर आवश्यकतानुसार दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराएं। निर्वाचन आयोग द्वारा यह समय-विस्तार दूसरी एवं अंतिम बार किया गया है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिले के वैसे पात्र भारतीय नागरिक, जिनका नाम एसआईआर के तहत प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 एवं आवश्यक घोषणा पत्र के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्रारूप मतदाता सूची में किसी नाम के संबंध में आपत्ति अथवा निर्धारित आधार पर नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता अथवा अन्य प्रविष्टियों में सुधार एवं संबंधित मतदान केंद्र/पता परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग के अनुसार फॉर्म-6 नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण तथा फॉर्म-8 मौजूदा मतदाता सूची में सुधार/स्थानांतरण के लिए निर्धारित है।
उपायुक्त ने कहा कि पात्र नागरिक ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अथवा अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र जमा कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है और जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय-सीमा के भीतर फॉर्म-6 अवश्य जमा करें। उन्होंने आग्रह किया कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांच लें तथा आवश्यक सुधार/दावा-आपत्ति समय पर दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम सही रूप से दर्ज हो सके।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
टूटे बिजली तार की चपेट में आने से पारा शिक्षक की मौत, गांव में मातम,जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग.....
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा
#
मैथन में खाली जमीन पर DVC का बड़ा दांव 250 MW बैटरी प्लांट तैयार,ऊर्जा भंडारण का शुरू हुआ नया अध्याय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
लापता दो मासूम भाई बहन का मिला शव ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
मुहर्रम को लेकरसिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस, “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा माहौल
#
छात्रों की में लगी है केंद्र सरकार : स्वेता सिंहआवाज दबाने
#
एसजीटी आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, प्रबंधन की नहीं दिखी संवेदना ,गुस्साए लोगो ने काम किया ठप