Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
9/16/2026 2:38:01 PM IST
49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार आज दिनांक 16.09.2026 को सखी वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन स्टॉप सेंटर में प्राप्त मामलों के त्वरित निष्पादन, पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर को प्राप्त मामलों में संबंधित विभागों द्वारा त्वरित सहयोग एवं आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। पुलिस विभाग के साथ मामलों के पंजीकरण, सुरक्षा, जांच एवं आवश्यक पुलिस सहायता हेतु प्रभावी समन्वय, जबकि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।
इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से पीड़ितों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक परामर्श उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को जेएसएलपीएस के माध्यम से आजीविका एवं पुनर्वास से संबंधित योजनाओं से जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही साथ जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति के माध्यम से बालिकाओं/बच्चों से संबंधित मामलों में आवश्यक संरक्षण एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
वहीं विभिन्न मामलों के संदर्भ में फॉलो-अप एवं पुनर्वास की प्रभावी व्यवस्था विकसित करने, विभिन्न विभागों के बीच सूचना के आदान-प्रदान एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने तथा वन स्टॉप सेंटर के समक्ष आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान पर भी चर्चा की गई एवं आपसी समन्वय के साथ पीड़ितों को समयबद्ध एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पवन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, अंजू पोद्दार, महिला थाना प्रभारी सोहागिनी मरांडी, यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य, जेएसएलपीएस से उत्तम कुमार एवं पीएलवी आदि उपस्थित रहे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने पात्र मतदाताओं से किए अपील, कहे एसआईआर प्रक्रिया में अवश्य भाग लें...
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
टूटे बिजली तार की चपेट में आने से पारा शिक्षक की मौत, गांव में मातम,जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग.....
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा
#
मैथन में खाली जमीन पर DVC का बड़ा दांव 250 MW बैटरी प्लांट तैयार,ऊर्जा भंडारण का शुरू हुआ नया अध्याय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
लापता दो मासूम भाई बहन का मिला शव ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
मुहर्रम को लेकरसिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस, “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा माहौल
#
छात्रों की में लगी है केंद्र सरकार : स्वेता सिंहआवाज दबाने
#
एसजीटी आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, प्रबंधन की नहीं दिखी संवेदना ,गुस्साए लोगो ने काम किया ठप