Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टूटे बिजली तार की चपेट में आने से पारा शिक्षक की मौत, गांव में मातम,जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग.....
9/16/2026 02:00:21 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra
: चतरा की हंटरगंज थाना क्षेत्र के तिलहेत पंचायत अंतर्गत भलूवाहा गांव में मंगलवार की अहले सुबह करंट की चपेट में आने से पारा शिक्षक अशोक यादव (39) की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, अशोक यादव अहले सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। सुबह अंधेरा होने के कारण उन्हें जमीन पर गिरा तार दिखाई नहीं दिया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से झुलस गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर हंटरगंज थाना के एएसआई राजेंद्रनाथ मुंडा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और मृतक के घर पहुंचे। अशोक यादव की मौत से परिजनों के साथ ग्रामीणों और शिक्षा जगत में शोक की लहर है।अशोक यादव प्राथमिक विद्यालय भलूवाहा में पदस्थापित थे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
चतरा से कोयलांचल लाइव की लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा
#
मैथन में खाली जमीन पर DVC का बड़ा दांव 250 MW बैटरी प्लांट तैयार,ऊर्जा भंडारण का शुरू हुआ नया अध्याय
#
यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा बनाने को लेकर जीआरपी ने किया सभी को जागरूक.....
#
BCCL में फिर धंसी जमीन ,मची अफरा तफरी ,श्री इंफ़्रा आउटसोर्सिंग कंपनी की लापरवाही आई सामने
#
मवेशी लदे 5 वाहनों को पुलिस ने पकड़ा जिम्मेनामा पर सुरक्षित जगह पर भेजा ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
वायरल ऑडियो पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- एडिट कर खराब की जा रही मेरी छवि; CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
#
लापता दो मासूम भाई बहन का मिला शव ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
आरडी टाटा गोलचक्कर पर टेम्पू और स्कूटी में टक्कर, महिला हुई घायल
#
लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में एसडीएम ने पकड़ी कमी ,तीन संस्थानों को दिया नोटिस