Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया रेलवे स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा बरामद, एक यात्री गिरफ्तार......

9/17/2026 1:13:22 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 8 लाख 87 हजार 450 रुपये बताई गई है। मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी, अपराध आसूचना शाखा गया तथा राजकीय रेल थाना गया के थानाध्यक्ष के दिशा-निर्देश में 16 सितंबर की रात स्टेशन क्षेत्र में संयुक्त गश्ती और निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 22811 अप तेजस राजधानी एक्सप्रेस के गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर करीब 22:20 बजे पहुंचने पर कोच संख्या-9 में बर्थ-21 पर बैठे यात्री से पूछताछ की गई।
यात्री ने अपना नाम मनोज कुमार वर्णवाल (47 वर्ष), निवासी कैमाशिकोह, पटना सिटी, जिला पटना बताया। उसके झोला, हैंड बैग और ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर 17 पैकेट गांजा, कुल वजन 17.749 किलो (टेप सहित), बरामद हुआ। इसके अलावा एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड और यात्रा टिकट भी मिला। वरीय अधिकारी की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को गांजा व अन्य सामान के साथ अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना गया को सुपुर्द कर दिया गया।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट 
     


सम्बंधित खबरें

# अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
# पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
# अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
# चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
# इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने आरोपी को मोतिहारी से दबोचा...