Date: 17/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम; अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद
7/23/2026 5:20:31 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह की एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर भूली ओपी क्षेत्र के बी पॉलिटेक्निक के पास जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों किसी स्थानीय जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, दो जिंदा बम और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने बी पॉलिटेक्निक के समीप जंगल में कार्रवाई की। मौके से शोएब कुरैशी और गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और हत्या की वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से वहां एकत्र हुए थे। तलाशी के दौरान गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी के पास से दो जिंदा बम, 'मेड इन इटली' अंकित एक अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं शोएब कुरैशी के पास से 'किंग केजीएफ' अंकित एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए। बरामद कारतूस पर केएफ 7.65 अंकित है।
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे प्रिंस खान गिरोह से जुड़े हैं और एक स्थानीय जमीन कारोबारी व होटल व्यवसायी की हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार गुलाम गौस ने यह भी बताया कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से गोपी खान और प्रिंस खान के लगातार संपर्क में था। इस मामले में भूली ओपी थाना क्षेत्र में भारतीय न्याय संहित, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
#
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने पात्र मतदाताओं से किए अपील, कहे एसआईआर प्रक्रिया में अवश्य भाग लें...
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
टूटे बिजली तार की चपेट में आने से पारा शिक्षक की मौत, गांव में मातम,जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग.....
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जामताड़ा में मास्टर ट्रेनर समेत चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 20 सिम और लैपटॉप बरामद
#
प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम; अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद
#
वीकेएसयू में आज राज्यपाल का शिक्षक-छात्र संवाद, तैयारियां पूरी
#
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
#
बदहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, महिलाओं ने खुद संभाली मरम्मत की जिम्मेदारी