Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एक माह से ठप पड़ा संपत्ति निबंधन कार्य पकड़ा तूल,भाजपा नेता मुकेश पांडेय के राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को सौंपा ज्ञापन, कहा….
9/18/2026 9:37:17 PM IST
40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
राँची/धनबाद:धनबाद में पिछले लगभग एक माह से संपत्ति निबंधन एवं उससे संबंधित कार्य प्रभावित रहने को लेकर भाजपा नेता मुकेश पांडेय और धनबाद एवं गोविंदपुर डीड राइटर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के प्रधान सचिव को ज्ञापन सौंपकर निबंधन कार्य शीघ्र सुचारू कराने की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डी. पी. मुखर्जी एवं सचिव चंद्र शेखर चौधरी के अनुरोध पर भाजपा नेता मुकेश पांडेय के नेतृत्व में मनोज सिंह के साथ प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी से मुलाकात कर धनबाद की मूलभूत समस्या से अवगत कराया। सौपे गए
ज्ञापन में बताया गया कि SIR (Special Intensive Revision) कार्य में निबंधन कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण धनबाद एवं गोविंदपुर में संपत्ति निबंधन का कार्य लगभग एक माह से प्रभावित है_ जिससे आम नागरिकों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
निबंधन कार्य बाधित रहने से बिक्री खरीद ,दान ,बंटवारा सहित विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों का निबंधन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा #प्रमाणित प्रति (Certified Copy), NEC सहित निबंधन से संबंधित अन्य सेवाओं के लिए भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
*आम जनता के सामने उत्पन्न समस्याएं:*
निबंधन कार्य बंद होने से संपत्ति खरीदने वाले लोगों के बैंक लोन एवं होम लोन की प्रक्रिया बाधित हो रही है। कई मामलों में ऋण की किस्त/EMI शुरू हो जाने के बावजूद निबंधन नहीं हो पा रहा है।साथ ही संपत्ति संबंधी न्यायालयीन मामलों में आवश्यक प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध नहीं होने से संबंधित पक्षों को कठिनाई हो रही है।इसके अलावे विवाह निबंधन में देरी के कारण वैवाहिक जीवन से जुड़ी कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में परेशानी हो रही है।यही नहीं निबंधन कार्य से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े अधिवक्ता, डीड राइटर, टाइपिस्ट, मुंशी एवं अन्य कर्मियों की आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।सबसे बड़ी बात यह है कि लंबे समय तक निबंधन कार्य बाधित रहने से सरकार को स्टाम्प शुल्क एवं निबंधन शुल्क के रूप में प्राप्त होने वाले राजस्व पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के प्रधान सचिव से अनुरोध किया कि SIR जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य के साथ-साथ आम जनता से जुड़े निबंधन कार्य को भी निर्बाध रूप से संचालित करने दिशा में पहल की जाए ।इसके लिए पर्याप्त वैकल्पिक/अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए तथा धनबाद एवं गोविंदपुर में संपत्ति निबंधन कार्य को तत्काल पूर्ण क्षमता के साथ शुरू कराने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस समस्या का शीघ्र समाधान होने से आम जनता को राहत मिलेगी_ संपत्ति संबंधी लंबित कार्य पूरे होंगे तथा राजस्व संग्रह की प्रक्रिया भी सामान्य हो सकेगी। प्रधान सचिव ने धनबाद उपायुक्त से बात कर आम नागरिकों को असुविधा न हो. इसको लेकर समस्या का निराकरण कर निबंधन कार्य जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू कराने का आश्वासन दिया।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पारंपरिक खेती से कम मुनाफा तो सफेद चंदन का रुख, 12 साल बाद करोड़ों की कमाई की उम्मीद
#
महिलाओं की खरीदारी के लिए नया ठिकाना, ‘आशा साड़ी एवं लहंगा एक्सक्लूसिव शोरूम’ का भव्य शुभारंभ
#
4 महीने पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
भोजपुर की पीड़िया चित्रकारी को GI टैग से मिलेगा नया बाजार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
50 हजार के इनामी टॉप-10 कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा
#
बीजेपी की रणनीतिक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रूपरेखा, विधायक राज सिन्हा ने दिए संगठन को निर्देश
#
धक्का मारकर स्टार्ट हुई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर फिर उठे सवाल
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
#
बिहार में 40 हजार दवा दुकानें बंद, ई फार्मेसी के विरोध में दवा व्यपारियों की हड़ताल