Date: 20/11/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पीएंडएम मॉल पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन! 2.23 करोड़ बकाया, 15 दिन की आखिरी मोहलत......

10/4/2026 12:45:17 PM IST

235
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :जमशेदपुर में पीएंडएम मॉल को टाटा स्टील ने बड़ा झटका दिया है। बकाया भुगतान को लेकर टाटा स्टील ने मॉल प्रबंधन को 15 दिनों की अंतिम मोहलत दी है। कंपनी ने करीब 2.23 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान करने का अंतिम नोटिस जारी किया है। भुगतान नहीं होने पर जमीन खाली कराने की चेतावनी दी गई है।
टाटा स्टील ने पीएंडएम मॉल प्रबंधन को बकाया राशि के भुगतान के लिए अंतिम नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक मॉल प्रबंधन पर करीब 2.23 करोड़ रुपये बकाया हैं। कंपनी ने भुगतान के लिए 15 दिनों का समय दिया है।
टाटा स्टील की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो जमीन खाली कराने की कार्रवाई की जा सकती है। नोटिस के बाद पीएंडएम मॉल को लेकर शहर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि मॉल प्रबंधन इस बकाया राशि को लेकर क्या कदम उठाता है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा  की रिपोर्ट