Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

0.4% एमडीआर के विरोध में जामताड़ा चेंबर का मौन धरना, शुल्क वापस लेने की मांग !.....

10/2/2026 12:18:18 PM IST

49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने डिजिटल लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क के विरोध में गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर चेंबर के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने गांधी प्रतिमा स्थल के समीप एक घंटे का मौन धरना दिया। धरने में व्यापारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर एमडीआर शुल्क वापस लेने की मांग की। जिला चेंबर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों पर पहले से आर्थिक दबाव है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से व्यापारियों पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा। उन्होंने सरकार से डिजिटल लेनदेन पर एमडीआर को शून्य करने की मांग की। चेंबर ने कहा कि डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के बजाय उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट