Date: 29/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हुई संपन्न, मतदान के लिए सुरक्षा के रहे पुख्ते इंतेज़ाम
5/29/2026 7:45:26 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर सहित जिले के छह निकायों में शुक्रवार को सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। मुंगेर नगर निगम में चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मतदान कराया गया। चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।नगर निगम मुंगेर की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव के लिए एडीएम मनोज कुमार को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया था। उनकी देखरेख में नगर निगम सभागार में सुबह 8 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। सात सीटों के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए। इसके बाद गुप्त मतदान कराया गया। मतदान में कुल 45 में से 44 पार्षदों ने हिस्सा लिया। मतगणना के दौरान कुछ पदों पर एक-एक मत रद्द भी किया गया।मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। वार्ड पार्षद विकास आनंद ने सुजीत पोद्दार को 12 मतों से हराया। वहीं अनिल सिंह ने इशरत बेगम को 14 मत, मीना देवी ने इशरत परवीन को 15 मत, राजेश ठाकुर ने सरस्वती देवी को 14 मतों से पराजित किया। प्रसुन्न कुमार उर्फ मंटू पांडेय ने हीरो यादव को 11 मतों से हराया। सबसे कड़े मुकाबले में अंजली देवी ने नसरीन को 2 मतों से और पंकज कुमार ने कृष्णचंद्र उर्फ बाबुल गुप्ता को मात्र 1 मत से शिकस्त दी। चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूरे चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। जिले के छहों निकायों में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष जताया।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
झारखंड शिक्षा उत्थान समिति का बड़ा ऐलान, छात्रों के हित में सरकार से हस्तक्षेप की मांग
#
जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी रवानी से मिले सांसद सीपी चौधरी, पुलिस के कार्रवाई पर कह दी बड़ी बात !
#
झूठे हत्या केस में फंसाई गई हैं रजनी रवानी, जरूरत पड़ी तो होगी CBI जांच : सांसद ढुल्लू महतो
#
लोयाबाद मारपीट मामले का पुलिस जांच कर ,दोषियों पर करे कार्रवाई नहीं तो आजसू लड़ेगा आरपार की लड़ाई - राधेश्याम गोस्वामी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अतिक्रमण के खिलाफ करवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज़, रेलवे पुल के नीचे वर्षो से...
#
एसपी ने किया नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण,दिया निर्देश कहा ...
#
झारखंड आंदोलनकारियों ने अपने सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर उठाई आवाज ,सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा ,कहा ...
#
गर्मी में सदर अस्पताल की व्यवस्था पड़ी कमजोर, बेड की जगह जमीन पर लेटे नजर आये मरीज
#
मुश्किलों में घिरी नेपाल की बालेन सरकार, दो मंत्रियों का इस्तीफा