Date: 18/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोलियरी में आखिर किसकी शह पर चल रहा अवैध खनन ? अरूप चटर्जी के दौरे से मचा हड़कंप, बीजेपी ने बताया नौटंकी
11/18/2026 1:01:02 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद
: धनबाद के निरसा में अवैध कोयला खनन और तस्करी का मामला एक बार फिर गरमा गया है। निरसा विधायक अरूप चटर्जी एक बार फिर राजा कोलियरी के अवैध खनन स्थल पर पहुंचे। यहां अवैध खनन का नजारा देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और ECCL प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। विधायक ने आरोप लगाया कि कोलियरी का 25 प्रतिशत से अधिक कोयला अवैध उत्खनन के जरिए निकाला जा चुका है। वहीं, बीजेपी ने विधायक की इस कार्रवाई को नौटंकी करार देते हुए उनसे ही जवाब मांग लिया है। निरसा की राजा कोलियरी में अवैध कोयला खनन का खेल किस कदर बेखौफ चल रहा है, इसकी तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कोलियरी के अवैध मुहाने का निरीक्षण किया। मौके पर अवैध खनन की गतिविधियों और हालात को देखकर विधायक ने गहरी नाराजगी जताई। विधायक ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन संभव नहीं है। उन्होंने CISF की शीतलपुर टीम पर भी रोकथाम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि राजा कोलियरी का अवैध मुहाना निरसा बाजार तक पहुंच चुका है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अरूप चटर्जी ने दावा किया कि राजा कोलियरी का 25 प्रतिशत से अधिक कोयला अवैध उत्खनन के जरिए निकाला जा चुका है। उन्होंने ECCL प्रबंधन को दो टूक कहा कि अगर अवैध खनन रोकना संभव नहीं है तो कोलियरी बंद कर दी जाए, या फिर हर सप्ताह लगातार कार्रवाई की जाए। विधायक का कहना है कि सिर्फ दिखावे की कार्रवाई से अवैध खनन बंद नहीं होगा। कुछ दिन पहले भी उन्होंने इसी अवैध मुहाने का निरीक्षण किया था। उस दौरान कुछ दिनों तक गतिविधियां बंद रहीं, लेकिन अब फिर से अवैध खनन शुरू हो गया है। उनका आरोप है कि निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न थाना और ओपी इलाकों में रात ही नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी कोयले का अवैध उत्खनन जारी है। हालांकि, विधायक की इस कार्रवाई पर बीजेपी ने भी तीखा हमला बोला है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह ने अरूप चटर्जी के निरीक्षण को नौटंकी करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विधायक सत्ता पक्ष में हैं और उनके आवास से महज चंद मीटर की दूरी पर वर्षों से अवैध खनन हो रहा है, तो अब तक इसे बंद क्यों नहीं कराया गया? भूपेंद्र सिंह ने विधायक को उनके पुराने आंदोलनों की याद दिलाते हुए पूछा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरकर अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने के बावजूद निरसा में कोयला चोरी क्यों नहीं रुकी? उन्होंने कहा कि जनता को जवाब चाहिए कि अगर अवैध खनन के कारण कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? फिलहाल राजा कोलियरी में अवैध खनन को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ विधायक अरूप चटर्जी ECCL प्रबंधन, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी उनसे ही जवाबदेही मांग रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि अवैध खनन के इस खेल पर आखिर कब लगाम लगेगी? और अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ?
कोयलांचल लाइव डेस्क |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बागबेड़ा में जलापूर्ति योजना का इंतजार कब होगा खत्म ? पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन ने उपायुक्त से की मुलाकात
#
कांग्रेस की जन चौपाल, संतोष सिंह और जलेश्वर महतो ने ग्रामीणों को समझाई वोट की ताकत
#
निशा भगत के परिजनों से मिलने गुमला पहुंचे विधायक जयराम महतो, सीबीआई जांच पर जताया भरोसा......
#
जय शाह को फिर मिली ICC की कमान, इरफान अंसारी ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल।
#
घाटों की सुरक्षा से लेकर थाना भवन तक, मंत्री इरफान अंसारी ने की बड़ी घोषणा!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
बर्मामाइंस में देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया आरोपी...
#
रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 55 को मिली नौकरी
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव