Date: 18/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कांग्रेस की जन चौपाल, संतोष सिंह और जलेश्वर महतो ने ग्रामीणों को समझाई वोट की ताकत
11/17/2026 6:47:52 PM IST
29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत को धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत खानुडीह पंचायत के घोराठी गांव स्थित पांडेय टोला में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो उपस्थित रहे। जन चौपाल में दोनों नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके बीच मतदान के महत्व एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। जन चौपाल को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता का वोट है। वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार और उसकी आवाज है। इस अधिकार की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आम लोगों के बीच जागरूकता बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। संतोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। वोट की ताकत को कमजोर करने की किसी भी कोशिश के प्रति आम जनता को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने मताधिकार के प्रति सजग रहें और अपने गांव के प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने में सहयोग करें। वहीं, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या परेशानी होने पर संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। साथ ही उन्होंने गांव-गांव और घर-घर तक ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। किसी भी योग्य मतदाता को उसके मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए। नेताओं ने ग्रामीणों से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं एवं विचारों को नेताओं के समक्ष रखा। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आम जनता को अपने वोट की ताकत का एहसास कराने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज यादव, प्रदीप पांडेय, मंटू दास, राजेश राम, भोला राम, बलराम महतो, दयाल महतो, टी.पी. पांडेय सतेंद्र पांडेय बासु रवानी राजन रवानी टेकलाल ठाकुर बाबूलाल पांडे गणेश पांडे खेदन पांडे पप्पू शर्मा विवेक पांडे जितेंद्र पांडे उपेंद्र पांडे रविंद्र पांडे वीरेंद्र पांडे भारत पांडे सुधाकर पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बागबेड़ा में जलापूर्ति योजना का इंतजार कब होगा खत्म ? पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन ने उपायुक्त से की मुलाकात
#
कोलियरी में आखिर किसकी शह पर चल रहा अवैध खनन ? अरूप चटर्जी के दौरे से मचा हड़कंप, बीजेपी ने बताया नौटंकी
#
निशा भगत के परिजनों से मिलने गुमला पहुंचे विधायक जयराम महतो, सीबीआई जांच पर जताया भरोसा......
#
जय शाह को फिर मिली ICC की कमान, इरफान अंसारी ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल।
#
घाटों की सुरक्षा से लेकर थाना भवन तक, मंत्री इरफान अंसारी ने की बड़ी घोषणा!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 55 को मिली नौकरी
#
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां जगत जननी दुर्गा की आराधना के लिए पूजा पंडाल सजाए गए....
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव