Date: 22/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमुई की छात्रा से हुई घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग! ...

9/22/2026 2:40:08 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : जमुई में छात्रा के साथ हुई कथित हैवानियत की घटना के विरोध में मंगलवार को गया के गांधी मैदान स्थित पांच नंबर गेट पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि छात्राओं के साथ ऐसी हैवानियत करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में कानून-व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान के आलोक में अब उन्हें अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश सचिव रणजीत कश्यप ने कहा कि जमुई में छात्राओं के साथ हुई घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं पर तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और घटना के दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।
धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, विजय कुमारमिट्ठू ,राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, रंजीत कश्यप, विद्या शर्मा, धर्मेंद्र निराला, सुनील पासवान, राज कपूर गुप्ता, प्रदीप शर्मा, धीरज वर्मा, इंदल पासवान, संजीव सिंह, शंभू शरण सिंह, शिवनाथ प्रसाद, शमी अहमद, ताजुद्दीन, ज्ञानेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट