Date: 22/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गंगा की तेज धार में एक बुजुर्ग महिला बही , 60 साल की निर्मला देवी को गोताखोरों ने जान की बाजी लगाकर किया सुरक्षित रेस्क्यू....
9/22/2026 4:05:44 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में गंगा की तेज धार के बीच एक बुजुर्ग महिला के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है, 60 साल की निर्मला देवी बबुआ घाट से बहते हुए कष्टहरणी घाट तक पहुंचीं, लेकिन तेज बहाव के बीच लगातार डूबने से बचने के लिय हाथ पैर मारती रही जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।घाट पर तैनात गोताखोरों की नजर पड़ी तो दोनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना गंगा में छलांग लगा दी और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ये तस्वीरें मुंगेर के कष्टहरणी घाट की हैं।
गंगा की तेज धार के बीच दिखाई दे रही हैं करीब 60 साल की निर्मला देवी। बड़ी बाजार की रहने वाली निर्मला देवी बबुआ घाट पे नहाने आई थी पर नहाने के क्रम में वह आगे निकल गई और गंगा के तेज बहाव में बहने लगी और बहते बहते कष्टहरणी घाट तक पहुंची थीं। लेकिन तेज बहाव के कारण वह किनारे नहीं पहुंच पा रही और तैरने की काफी कोशिश भी कर रहती जिस वजह से वह बुरी तरह थक चुकी थीं। महिला को गंगा की धार में संघर्ष करते देख घाट पर तैनात गोताखोर तुरंत सक्रिय हो गए। गोताखोर शंभू कुमार और आनंद राज ने बिना देर किए लाइव जैकेट और सुरक्षा उपकरण तैयार किए और गंगा की तेज धार में उतर गए। दोनों गोताखोर महिला तक पहुंचे। उसे संभाला और तेज बहाव के बीच काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित घाट तक लेकर आए। रेस्क्यू के बाद निर्मला देवी भावुक हो गईं। महिला ने गोताखोरों का शुक्रिया अदा करने के लिए अपने गले में पहना सोने का लॉकेट तक उन्हें देने की कोशिश की। लेकिन गोताखोरों ने लॉकेट लेने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि महिला की जान बचाना ही उनके लिए सबसे बड़ा इनाम है। रेस्क्यू की सूचना मिलने के बाद कष्टहरणी घाट के महंत ने कोतवाली थाना को जानकारी दी।गंगा की तेज धार में दो गोताखोरों का ये साहसिक रेस्क्यू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी हुई बेपटरी ,आद्रा डीआरएम ने किया निरीक्षण....
#
IIT-ISM में सेंचुरी लेक्चर, युवाओं को मिला स्वामी विवेकानंद के सन्देश का मंत्र !
#
डीएम कार्यालय से चंद कदम दूर फटी पाइप, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद ,जिला प्रशासन और नगर निगम की जल संरक्षण के दावों की खुली पोल
#
दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन, रिसर्च और इनोवेशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार,सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर हुआ मंथन
#
डांस दीवाने नृत्य महोत्सव’ में कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा कन्वेंशन सेंटर......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति पवार का बड़ा दावा, भारतीय मुक्केबाजों से डरने लगे हैं विरोधी
#
ससुर पर लगा बहु को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पिटाई करने का आरोप, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार
#
गढ़वा में अस्पताल होंगे पूरी तरह डिजिटल, मरीजों को नहीं पड़ेगी कागजात की जरूरत
#
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
#
बीसीसीएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का एलान,7 को धरना, 8 सितंबर से चक्का जाम हड़ताल !