Date: 23/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
24 साल की कानूनी लड़ाई के बाद FCIL सिंदरी के पूर्व कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, वेज रिविजन के बकाये के लिए मैनेजमेंट के पास दावा करने की मिली छूट
9/23/2026 1:43:41 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (FCIL) की सिंदरी यूनिट के पूर्व कर्मचारियों से जुड़े VSS मुआवजा और वेज रिविजन के मामलों में लंबे समय बाद आज राहत की खबर सामने आई है। राहत भरी खबर के बाद पूर्व कर्मचारियों की ओर से शहरपुरा शिव मंदिर में प्रेस वार्ता कर झारखंड हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी मिडिया दो दी गई।
पूर्व कर्मचारियों के प्रतिनिधि एस.डी. चट्टराज ने बताया कि VSS मुआवजे से जुड़ा मामला नवंबर 2002 में झारखंड हाईकोर्ट में दायर किया गया था। इसके बाद वर्ष 2008 में भी मुआवजे को लेकर एक अन्य मामला दर्ज किया गया। वहीं वेज रिविजन से संबंधित मामला भी न्यायिक प्रक्रिया में रहा। बाद में इन मामलों को एक साथ टैग कर हाईकोर्ट में सुनवाई की गई। 5 अगस्त 2026 को झारखंड हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी हुई थी और आदेश सुरक्षित रखा गया था। अब पूर्व कर्मचारियों के अनुसार अदालत का आदेश उनके पक्ष में आ गया है।
पूर्व कर्मचारियों ने बताया की फैसले के तहत 30 वर्ष से कम सेवा अवधि वाले और 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को VSS मुआवजे में समान लाभ का रास्ता इस आदेश के बाद साफ हो गया है । इसे पूर्व कर्मचारियों ने करीब 24 वर्षों से चली आ रही कानूनी लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
वेज रिविजन के बकाये पर भी आगे बढ़ेगा दावा :
प्रेस वार्ता में बताया गया कि वर्ष 1992, 1997 और 2002 से संबंधित वेज रिविजन के बकाये का मुद्दा भी अदालत के समक्ष रखा गया था। पूर्व कर्मचारियों के मुताबिक, हाईकोर्ट ने इस मामले के समाधान के लिए सक्षम प्राधिकारी यानी FCIL प्रबंधन के समक्ष आवेदन देने की स्वतंत्रता दी है। इसके बाद कर्मचारी वेज रिविजन से जुड़े अपने दावे के निपटारे के लिए प्रबंधन के पास आवेदन कर सकेंगे।
पूर्व कर्मचारियों का कहना है कि यदि वेज रिविजन और VSS से जुड़े दावों का निपटारा होता है तो बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया राशि मिलने का रास्ता खुल सकता है।
वही भी एस एस मुआवजा और वेज रिविजन से जुड़े लाभ तथा बकाये राशि का वास्तविक भुगतान संबंधित आदेश, दावों और FCIL प्रबंधन की आगे की प्रक्रिया पर अब निर्भर करेगा।
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश आदेश आने के बाद एस.डी. चट्टराज ने कहा कि इस कानूनी लड़ाई की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी और इतने लंबे समय तक मामले को आगे बढ़ाने में कई पूर्व कर्मचारियों और सहयोगियों की भूमिका रही है । उन्होंने इस मामले से जुड़े सभी लोगों और पत्रकारों के प्रति आभार भी जताया।
प्रेस वार्ता में एस.जे. सिंह, गोपाल सिंह, बीरेंद्र प्रसाद सिन्हा, एन.सी. मंडल, ए.डी. मंडल, रामजी राम, के.पी. यादव, एस.एन. ठाकुर, शैलेश सिंह, आर.एन. कुमार, आर.ए.पी. सिंह, जगत मांझी, विजय शॉ और रामचंद्र सहित अन्य पूर्व कर्मचारी मौजूद रहे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भादो में भी गूंजा बोल बम, 40 अनोखे कांवड़ों के साथ बाबा धाम रवाना हुआ 3 हजार कांवरियों का जत्था....
#
मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी हुई बेपटरी ,आद्रा डीआरएम ने किया निरीक्षण....
#
गंगा की तेज धार में एक बुजुर्ग महिला बही , 60 साल की निर्मला देवी को गोताखोरों ने जान की बाजी लगाकर किया सुरक्षित रेस्क्यू....
#
IIT-ISM में सेंचुरी लेक्चर, युवाओं को मिला स्वामी विवेकानंद के सन्देश का मंत्र !
#
डीएम कार्यालय से चंद कदम दूर फटी पाइप, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद ,जिला प्रशासन और नगर निगम की जल संरक्षण के दावों की खुली पोल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर,उत्कृष्ट कार्य के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन,एक सिपाही भी बना ASI..........
#
राखी पूर्णिमा पर दुखिया बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
#
BCCL में INMOSSA की नई डिविजनल कमेटी गठित, कुश कुमार सिंह बने उप महासचिव
#
JPSC विवाद: 19 दिनों से जारी छात्रों का आंदोलन, अभिभावकों और बुद्धिजीवियों ने भी उठाए सवाल
#
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल