Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हेमंत सोरेन पर योगेंद्र साव का बड़ा हमला नियुक्ति घोटाले में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,कहा ...

9/23/2026 1:43:41 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Hazaribag :झारखंड की राजनीति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. 18 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर योगेंद्र साव अब भी कायम हैं. इन्होंने झारखंड में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर चल रही सीआईडी जांच को सीबीआई से कराने की मांग की. साव का दावा है कि नियुक्ति प्रक्रिया में 500 करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ है और उनके पास इससे संबंधित साक्ष्य मौजूद हैं. इन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में एल. खियांग्ते को सिर्फ मोहरा बनाया गया है और कथित भ्रष्टाचार ऊपर के स्तर से हुआ है. JMM हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया द्वारा उन पर की गई टिप्पणी का भी योगेंद्र साव ने जवाब दिया. साव ने आरोप लगाया कि संजीव बेदिया पहले बोर से कोयला चोरी कर भेजते थे और अब ट्रकों के माध्यम से कोयला बेचने का काम कर रहे हैं. सरकार का उन्हें समर्थन प्राप्त है. साव ने झारखंड में कांग्रेस और झामुमो के गठबंधन को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो कांग्रेस को कमजोर करने का काम कर रहा है.इसके लिए उन्होंने असम और बंगाल चुनाव के साथ राज्यसभा चुनाव का उदाहरण दिया.
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

# बिहार के जमुई की युवती के साथ बदसलूखी की घटना को लेकर झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री ने सम्राट चौधरी का मांगा इस्तीफा.....
# जमुई की छात्रा से हुई घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग! ...
#  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
# रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
# सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का बयान 90 में 2500 वोट से हार गए चुनाव,दोबारा हुई मतगणना तो साढ़े पांच हजार वोट से जीते ...