Date: 23/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में 4 गिरफ्तार; नकदी और लॉटरी-सट्टे का सामान बरामद....
9/23/2026 1:43:41 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: सीतारामडेरा के छायानगर में अवैध जुआ खिलाने वाले एक आरोपी को पकड़ा गया, जबकि साकची थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा टेंपो स्टैंड और मुर्गी लाइन इलाके में अवैध लॉटरी और सट्टा संचालन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में नकदी समेत जुआ और लॉटरी से जुड़े सामान बरामद किए हैं। पहली कार्रवाई सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर इलाके में की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि पुलिस ने राहुल कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक हजार 820 रुपये नकद, सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल, पॉकेट डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी से संबंधित पेपर चार्ट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आम लोगों को जल्द पैसा कमाने का लालच देकर जुआ और लॉटरी के जरिए ठगी करने से जुड़े तथ्य सामने आए है. वहीं दूसरी कार्रवाई साकची थाना क्षेत्र में की गई। बिरसा मुंडा टेंपो स्टैंड और मुर्गी लाइन इलाके में अवैध रूप से लॉटरी और जुआ संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान निरज कुमार सिंह, दिलीप पासवान और अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लॉटरी बोर्ड, दो हजार 510 रुपये नकद, अलग-अलग नंबर लिखी कॉपी, रियलमी मोबाइल और गोवा स्टार एप से संबंधित स्क्रीनशॉट की हार्ड कॉपी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा कथित तौर पर लोगों को अधिक पैसे का लालच देकर गोवा स्टार एप के माध्यम से सट्टा लगवाने की बात सामने आई है। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इन अवैध जुआ और लॉटरी गतिविधियों से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बाघमारा में बेनीडीह रेल साइडिंग गोलीकांड की जांच तेज, दिल्ली मानवाधिकार आयोग की टीम ने डाला डेरा......
#
बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....
#
जमालपुर रेलवे मालगोदाम में वर्चस्व की जंग! दो गुटों में तनाव के बाद
विशेष
पुलिस बल की तैनाती.....
#
ममता नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत, पति ने गलत इंजेक्शन देने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही है मामले की जाँच....
#
लुधियाना पुलिस ने मुंगेर से साइकिल दुकानदार को किया गिरफ्तार, 3.20 लाख के चेक बाउंस का मामला...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राखी पूर्णिमा पर दुखिया बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
#
BCCL में INMOSSA की नई डिविजनल कमेटी गठित, कुश कुमार सिंह बने उप महासचिव
#
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
#
शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, ग्लासगो में भारत को दिलाया ऐतिहासिक पैरा एथलेटिक्स गोल्ड
#
मजदूरों और स्थानीय विस्थापितों की मुद्दे पर तेवर में दिखे सिद्धार्थ गौतम,कहा ...