Date: 08/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मजदूरों और स्थानीय विस्थापितों की मुद्दे पर तेवर में दिखे सिद्धार्थ गौतम,कहा ...

9/7/2026 12:17:21 PM IST

43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara : ​बाघमारा के बीसीसीएल बरोरा एरिया-01 के महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में जनता मजदूर संघ और प्रबंधन के बीच एक उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई। इस बैठक में जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।जनता मजदूर संघ ने मजदूरों और स्थानीय विस्थापितों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक 27 सूत्री मांगपत्र सौपा था। जिसको लेकर आज एक दिवसीय धरना कार्यालय के समक्ष आहूत कि गई थी और मांगे पूरी नहीं होने पर कल आठ तारीख से पुरे बीसीसीएल बरोरा एरिया - 01 का चक्काजाम किया जाना था।लेकिन प्रबंधक ने मांगों को लेकर वार्ता के लिये संघ को आमंत्रित किया। जिसके बाद प्रबंधन के आग्रह पर जनता मजदूर संघ ने धरना स्थगित कर दिया। कई घंटों तक चली ​वार्ता समाप्त होने के बाद संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने बैठक के प्रमुख बिंदुओं और संघ की मांगों की जानकारी दी।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट