Date: 23/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ममता नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत, पति ने गलत इंजेक्शन देने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही है मामले की जाँच....
9/23/2026 1:43:41 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित ममता नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रुबी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पति मंटू कुमार ने मामले को लेकर आवेदन देकर चिकित्सकीय लापरवाही की जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मंटू कुमार के अनुसार, वह अपनी पत्नी रुबी कुमारी को 20 सितंबर को प्रसव के लिए ममता नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उनके मुताबिक, महिला की सामान्य डिलीवरी हुई और बच्चा सुरक्षित है। प्रसव के बाद भी महिला को अस्पताल में भर्ती रखा गया था। पति का आरोप है कि 22 सितंबर को महिला को इंजेक्शन दिए जाने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और करीब पांच मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। मंटू कुमार ने आशंका जताई है कि गलत इंजेक्शन दिए जाने के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला की मृत्यु के बाद उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही गई।
मंटू कुमार ने आवेदन में पूरे मामले की जांच कर चिकित्सकीय लापरवाही पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनका बच्चा सुरक्षित है, लेकिन पत्नी की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस ने क्या कहा? मामले को लेकर डेल्हा थाना के एसआई ने बताया कि महिला को 20 सितंबर को प्रसव के लिए ममता नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी और बच्चा सुरक्षित है। महिला की मौत 22 सितंबर को हुई।
एसआई के अनुसार, मृतका के पति ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने से मौत होने की आशंका जताते हुए आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर लिया है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर भारतीय न्याय संहिता और लागू नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, डॉक्टर के खिलाफ लगाए गए लापरवाही और गलत इंजेक्शन के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमालपुर रेलवे मालगोदाम में वर्चस्व की जंग! दो गुटों में तनाव के बाद
विशेष
पुलिस बल की तैनाती.....
#
लुधियाना पुलिस ने मुंगेर से साइकिल दुकानदार को किया गिरफ्तार, 3.20 लाख के चेक बाउंस का मामला...
#
शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपी बीघा में प्रेम प्रसंग में हुई मारपीट का मामला, जिला पुलिस प्रशासन से दोषियों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग.....
#
510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई.....
#
जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर,उत्कृष्ट कार्य के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन,एक सिपाही भी बना ASI..........
#
राखी पूर्णिमा पर दुखिया बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
#
BCCL में INMOSSA की नई डिविजनल कमेटी गठित, कुश कुमार सिंह बने उप महासचिव
#
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
#
शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, ग्लासगो में भारत को दिलाया ऐतिहासिक पैरा एथलेटिक्स गोल्ड