Date: 24/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा! ...
9/23/2026 1:43:41 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: बिहार के गया जिले के खिजरसराय के कुड़वां और पथरा गांव में हुई अलग-अलग घटनाओं को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। पार्टी नेताओं के साथ पहुंचे सांसद ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पार्टी की ओर से दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक दिए गए। अरुण भारती ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने और सरकारी सहायता जल्द उपलब्ध कराने का समय है। परिजनों ने सांसद को बताया कि घटना के बाद वह पहले नेता हैं, जो उनके बीच पहुंचकर उनका हाल जानने आए हैं। जमुई की नाबालिग से जुड़ी घटना पर सांसद ने बताया कि डीएम, एसपी और डीआईजी से लगातार जानकारी ली जा रही है। उनके अनुसार, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आठ मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच, सभी साक्ष्य जुटाने और मजबूत चार्जशीट दाखिल करने की मांग की, ताकि अदालत से दोषियों को सख्त सजा मिल सके।
कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के योगदान का उल्लेख करते हुए सभी वर्गों को उचित अधिकार देने की बात कही। कुड़वां निवासी अजय मांझी की मौत और पथरा निवासी ललिता देवी की मौत से जुड़े मामलों में परिजनों ने जांच व कार्रवाई की मांग की है।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा *अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी और एमएमडीआर अधिनियम* के खिलाफ प्रदर्शन एवं राजभवन घेराव को लेकर तैयारी जोरों पर.....
#
योगेंद्र प्रसाद का केंद्र पर हमला, बोले- झारखंड के अधिकारों से समझौता नहीं 65 हजार करोड़ बकाया पर आंदोलन की चेतावनी....
#
जगदीशपुर किला मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजग नेताओं ने किया स्वागत,प्रशासन की ओर से सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम ....
#
हेमंत सोरेन पर योगेंद्र साव का बड़ा हमला नियुक्ति घोटाले में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,कहा ...
#
बिहार के जमुई की युवती के साथ बदसलूखी की घटना को लेकर झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री ने सम्राट चौधरी का मांगा इस्तीफा.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रांची में ABVP का प्रदर्शन, JPSC परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च
#
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
#
साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पलास जंगल से 4 शातिर ठग गिरफ्तार
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, सुंदरनगर में महिला के खिलाफ प्रशासन से शिकायत