Date: 24/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कतरास में भू-धंसान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, BCCL के रवैये के विरोध में बाजार बंद; चरणबद्ध आंदोलन का आगाज .....

9/24/2026 11:55:30 AM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : बाघमारा के कतरास में लगातार हो रहे भू-धंसान और इस मामले में BCCL के कथित ढुलमुल रवैये के खिलाफ लोगों का आक्रोश अब सड़क पर उतर आया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कतरासवासी बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे और चरणबद्ध आंदोलन का आगाज किया। आंदोलन के समर्थन में कतरास के कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बाजार बंद कर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने भू-धंसान की समस्या को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान दर्जनों सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी आंदोलन में शामिल हुए और प्रभावित इलाकों की सुरक्षा तथा स्थायी समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कतरास में लगातार भू-धंसान की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन BCCL प्रबंधन की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। आंदोलनकारियों ने BCCL के साथ-साथ DGMS की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि लगातार भू-धंसान के बावजूद सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कतरास के भविष्य और यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार एजेंसियों का रवैया चिंताजनक है। आंदोलनकारियों ने यहां तक आरोप लगाया कि कतरास को उजाड़ने की साजिश के तहत भू-धंसान के मामलों में जानबूझकर ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है।
 फिलहाल कतरास में बाजार बंद और सड़क पर प्रदर्शन के साथ आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। आंदोलनकारियों ने संकेत दिया है कि अगर उनकी मांगों पर गंभीरता से पहल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

# मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, CM हेमंत सोरेन बोले- हृदयविदारक खबर से मन व्यथित
# सड़क हादसे में  ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का हुआ निधन 
# हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हाथियों के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम....
# औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
#
 24 साल की कानूनी लड़ाई के बाद FCIL सिंदरी के पूर्व कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, वेज रिविजन के बकाये के लिए मैनेजमेंट के पास दावा करने की मिली छूट