Date: 24/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हाथियों के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम....
9/23/2026 7:17:24 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih
: झारखंड में हाथियों का उत्पात लगातार लोगों के लिए परेशानी और दहशत का कारण बना हुआ है। ताजा मामला गिरिडीह जिले के पीरटांड़ से सामने आया है, जहां मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। हाथियों के हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका इलाज एसएनएमएमसीएच में जारी है।
परिजनों के मुताबिक, बुजुर्ग दंपती घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने बुजुर्ग को सूंड से पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, महिला के पैर और कमर में गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हाथियों के झुंड को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात पर रोक लगाने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
#
24 साल की कानूनी लड़ाई के बाद FCIL सिंदरी के पूर्व कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, वेज रिविजन के बकाये के लिए मैनेजमेंट के पास दावा करने की मिली छूट
#
भादो में भी गूंजा बोल बम, 40 अनोखे कांवड़ों के साथ बाबा धाम रवाना हुआ 3 हजार कांवरियों का जत्था....
#
मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी हुई बेपटरी ,आद्रा डीआरएम ने किया निरीक्षण....
#
गंगा की तेज धार में एक बुजुर्ग महिला बही , 60 साल की निर्मला देवी को गोताखोरों ने जान की बाजी लगाकर किया सुरक्षित रेस्क्यू....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रांची में ABVP का प्रदर्शन, JPSC परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च
#
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
#
साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पलास जंगल से 4 शातिर ठग गिरफ्तार
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, सुंदरनगर में महिला के खिलाफ प्रशासन से शिकायत