Date: 25/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मैगी खाने गए 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, घटना के बाद इलाके में  फैली सनसनी! ...

9/25/2026 12:18:12 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih : गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी के पास गुरुवार को  बीती रात मैगी खाने गए 24 वर्षीय युवक ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक राजेंद्र नगर का निवासी था।
 मृतक के साथी शुभम दास के अनुसार, रात करीब 10 बजे ऋतिक अपने दोस्तों के साथ कार से बंदरकुप्पी स्थित मैगी पॉइंट पर गया था। इसी दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सतीश यादव अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक सभी पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले मुक्के से मारपीट की गई, इसके बाद बांस की फराठी और डंडे से ऋतिक की बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट