Date: 04/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गवाही नहीं देने के लिए मिल रही थी धमकी, लोकल ट्रेन से घर लौटने के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज......
11/4/2026 5:01:00 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara
: भोजपुर जिले के बिहियां थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़िया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पुराने विवाद से जुड़े केस में गवाह बने उपेंद्र महतो को कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से ट्रेन से धक्का दे दिया गया। इस दर्दनाक घटना में उपेंद्र महतो ट्रेन से नीचे गिर गए और उनका एक पैर कट गया। गंभीर रूप से जख्मी उपेंद्र महतो का आरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बीते वर्ष कौड़िया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी मामले में उपेंद्र महतो गवाह हैं। बताया जा रहा है कि केस में गवाही देने के लिए वह आरा आए थे। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के नामजद लोग उन पर गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे थे। उन्हें कथित तौर पर धमकी दी जा रही थी कि अगर उन्होंने गवाही दी तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बताया जाता है कि गवाही से जुड़े काम के सिलसिले में आरा आए उपेंद्र महतो लोकल ट्रेन से बिहियां लौट रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि ट्रेन में मौजूद विपक्षी पक्ष के लोगों ने मौका पाकर उन्हें जान से मारने की नीयत से धक्का दे दिया। ट्रेन से गिरने के कारण उनका एक पैर कट गया। हालांकि, इस घटना में उनकी जान बच गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। वहीं, इस वारदात ने एक बार फिर गवाहों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपितों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित गवाह को सुरक्षा कब मिलती है।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, हथौड़े से भी किया गया वार
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव
#
डोभी चेकपोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, स्कोडा कार से 144 बोतल शराब जब्त
#
रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार दो शूटर अब भी फरार
#
शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख के सामान और नकदी की चोरी ..
#
जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में 4 गिरफ्तार; नकदी और लॉटरी-सट्टे का सामान बरामद....
#
सुबह-सुबह शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, चेन छिनतई के दौरान वारदात का आरोप
#
SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग....
#
घर में सोई हुई बच्ची को करैत सांप ने तीन बार डंसा, शेखपुरा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत.....