Date: 16/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इलाज के बाद 10 माह की बच्ची की मौत का आरोप, जमुई में क्लिनिक पर परिजनों का हंगामा...
10/15/2026 1:02:59 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui
: शहर के अतिथि पैलेस के पास स्थित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. झा के क्लिनिक में बीती रात एक 10 माह की मासूम की मौत के बाद अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों के आक्रोश ने अस्पताल में तोड़फोड़ का रूप ले लिया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। देर रात लगभग साढ़े दस बजे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। मृतक बच्ची की पहचान लखीसराय जिले के रहने वाले कार्तिक पांडेय की 10 माह की बेटी त्रिशा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी नानी के घर जमुई के नारडीह गांव आई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। क्या है पूरा मामला - बच्ची के पिता कार्तिक पांडेय के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे बुखार की शिकायत होने पर उन्होंने अपनी बच्ची को डॉ. एस.एन. झा के क्लिनिक में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि शाम में दवा पिलाने के बाद बच्ची को लगातार उल्टियां होने लगीं और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पिता ने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत के बाद जब वे परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे तो शुरुआत में अस्पताल कर्मियों ने बातचीत का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में भी महिलाओं और पुरुषों के साथ अभद्रता की गई। वे दोषी चिकित्सक और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष - वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अस्पताल के कंपाउंडर संजीव कुमार ने बताया कि बच्ची को सुबह बुखार की शिकायत पर लाया गया था और प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए थे। उनकी मानें तो बच्ची की मौत घर पर हुई, जिसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। कंपाउंडर का आरोप है कि आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल के आईसीयू और सामान्य वार्ड के शीशे तोड़ दिए और अस्पताल कर्मी सचिन कुमार और नीतीश कुमार के साथ मारपीट की, जिसमें सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार घटना के समय क्लिनिक में करीब 50 बच्चे भर्ती थे और झड़प के दौरान एक अन्य मरीज के परिजन के भी चोटिल होने की सूचना है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, होटल के कमरे से तीन गिरफ्तार;तेंदुए या पेंगोलिन से जुड़े होने की आशंका वन विभाग कर रहा जांच...
#
धनबाद में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन साइबर शील्ड में 10 गिरफ्तार....
#
SNMMCH में ऑक्सीजन प्लांट ठप, चार दिनों से ऑक्सीजन सप्लाई बंद , बेड होने के बावजूद मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा....
#
महाराजा कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आइसा ने की तालाबंदी, नेताओं और शिक्षकों के बीच झड़प...
#
पंडालों में सुरक्षा के कड़े नियम लागू, डीजे और सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा बनाने को लेकर जीआरपी ने किया सभी को जागरूक.....
#
शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और सोने की चेन बरामद
#
सलमान खान के शो Bigg Boss 20 का सेट लीक? सोशल मीडिया पर मची हलचल
#
बोधगया में होटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना
#
एम.एम. महिला कॉलेज में नशामुक्ति शपथ अभियान, 100 छात्राओं ने लिया संकल्प