Date: 26/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
7/31/2026 2:13:17 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार के गया जिले से मॉब लिंचिंग जैसी घटना सामने आई है। चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दो लोगों से पूछताछ कर रही है। गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के झोर गांव में चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के दो लोगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों का दावा है कि किशोर पर पहले भी गांव के कई घरों में चोरी करने के आरोप लगते रहे थे, जिससे लोगों में नाराजगी थी। आरोप है कि बीती रात करीब 12 बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे, उसे अपने साथ ले गए, हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई की, जिसके दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, मृतक के परिजनों का कहना है कि वह चोरी नहीं करता था और उसे झूठे आरोप में मार दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पारिवारिक कलह में खौफनाक वारदात घर में लगी आग से बाप-बेटी की मौत बहन गंभीर....
#
जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवक घायल; टीएमएच में चल रहा इलाज......
#
चोरी और लूट की घटनाओं से दुकानदार बेहद परेशान हैं, जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार के सभी दुकानें बंद रहीं, दुकानदार सड़कों पर उतर आए।
#
गोलमुरी बैंक डकैती के बाद एक्शन में पुलिस, ADG मनोज कौशिक ने बैंक का किया निरीक्षण; SIT जांच की समीक्षा.....
#
मनरेगा के अधूरे कुएं में डूबे मासूम भाई-बहन, 6 साल के भाई और 4 साल की बहन की मौत....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुलिस टीम पर पथराव, सुतली बम से हमला; ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान बवाल
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
#
चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
#
विराट जैसा खिलाड़ी बार-बार नहीं आता'— इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम का बड़ा बयान
#
मुंगेर सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप