Date: 26/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुंगेर सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
8/12/2026 2:40:17 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर के मॉडल सदर अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार देर रात एक मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी में तोड़फोड़ की। परिजनों का आरोप है कि मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया, लेकिन उसमें ऑक्सीजन नहीं थी। हंगामा बढ़ने के बाद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी इमरजेंसी से बाहर चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। मृतक की पहचान सीताकुंड कल्याणचक निवासी स्वर्गीय विशेश्वर यादव के 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, नीरज को पिछले दो दिनों से बुखार था और मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसे मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इमरजेंसी में लाया गया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन देने के बाद नीरज की हालत और बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने पर उसे ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया, लेकिन परिजनों के मुताबिक सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं थी। उनका दावा है कि समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण नीरज की मौत हुई। मरीज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते इमरजेंसी में हंगामा शुरू हो गया और तोड़फोड़ की गई। हंगामे के कारण अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में भी अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ता देख डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी इमरजेंसी वार्ड से बाहर चले गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आक्रोशित परिजनों को समझाकर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद सदर अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था और ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, मरीज की मौत वास्तव में ऑक्सीजन की कमी से हुई या किसी अन्य चिकित्सकीय कारण से, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान, प्रशाशन सक्रिय....
#
पारिवारिक कलह में खौफनाक वारदात घर में लगी आग से बाप-बेटी की मौत बहन गंभीर....
#
जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवक घायल; टीएमएच में चल रहा इलाज......
#
चोरी और लूट की घटनाओं से दुकानदार बेहद परेशान हैं, जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार के सभी दुकानें बंद रहीं, दुकानदार सड़कों पर उतर आए।
#
गोलमुरी बैंक डकैती के बाद एक्शन में पुलिस, ADG मनोज कौशिक ने बैंक का किया निरीक्षण; SIT जांच की समीक्षा.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुलिस टीम पर पथराव, सुतली बम से हमला; ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान बवाल
#
चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
#
दिवार तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल ,मामला पहुंचा पुलिस के पास
#
"बीसीसीएल बचाओ" को लेकर हंजलाबीन हक का ऐलान, बोले- सीएमडी के 10 करोड़ जुर्माने के लिए मांगेंगे 'भिक्षा'
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित