Date: 26/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चोरी और लूट की घटनाओं से दुकानदार बेहद परेशान हैं, जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार के सभी दुकानें बंद रहीं, दुकानदार सड़कों पर उतर आए। 

9/26/2026 2:35:53 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बैंक लूट और आभूषण दुकान में हुई चोरी को लेकर आज गोलमुरी के दुकानदार और व्यापारी वर्ग के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया और जमकर नारेबाजी की। दरअसल गुरुवार* सुबह गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित केनरा बैंक शाखा में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया। लगभग 5 बदमाश रेनकोट पहने बैंक में घुसे, सुरक्षा गार्ड को पीटा, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाया तथा गन पॉइंट पर चेस्ट और गोल्ड सेफ खुलवाकर करीब 43 लाख रुपये नकद के साथ 23 किलो से अधिक सोना (लगभग 33 से 36 करोड़ रुपये का) लूटकर फरार हो गए। यह घटना झारखंड की सबसे बड़ी बैंक डकैती मानी जा रही है।इसके ठीक अगले दिन शुक्रवार* को गोलमुरी बाजार स्थित आरती ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना हुई। चोरों ने शटर का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसकर सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ली। नुकसान लगभग 4 लाख रुपये का बताया जा रहा है। इन लगातार दो बड़ी वारदातों से स्थानीय व्यापारियों में दहशत और गुस्सा दोनों फैल गया। वीओ 2....गोलमुरी बाजार के ब्यपारियों और दुकानदारों ने कहा की पुलिस की नाकामी, अपर्याप्त गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की खामियों पर सवाल उठाए। और क़ानून ब्यबस्था क़ो फैल बताया। कहा आये दिन लगतार इस तरह की घटना हो रही हैं जिससे ब्यपारियों और दुकानदारों मे भय का माहौल हैं। इस वजह हैं आज गोलमुरी की सभी दुकाने बंद रही। उनका कहना है कि बैंक जैसी सुरक्षित जगह पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट हो जाए और उसके अगले दिन ज्वेलरी शॉप में चोरी हो जाए, तो आम दुकानदार कैसे सुरक्षित महसूस करें? वे पुलिस से तुरंत गिरफ्तारी, गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी