Date: 26/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राजद ने केंद्रीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जताया विरोध, जिलाध्यक्ष ने कहा....

9/26/2026 4:20:23 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की जामताड़ा जिला इकाई ने शहर के इंद्रा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के केंद्रीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम के बाद राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची की शुद्धता और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रक्रिया को लेकर आम मतदाताओं के बीच कई तरह की आशंकाएं पैदा हो रही हैं, जिन्हें चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए।
वहीं पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए और अपात्र मतदाताओं की पहचान की प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से पूरे मामले में राजनीतिक दलों और आम लोगों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

# धनबाद में शहीद राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर चढ़ाई गई फूल-मालाराजद नेताओं ने शहीद राजू यादव के अधूरे सपनों को पूरा करने और उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प।
# चुनाव आयोग आयुक्त  के खिलाफ भाकपा माले का विरोध, इस्तीफे की मांग धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर पुतला दहन कर प्रदर्शन........... 
# चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर RJD का प्रदर्शन, आरा में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका.....
# पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 का शुभारंभ, विष्णुपद में पूजा के बाद देवघाट पहुंचे CM सम्राट चौधरी....
# गया में आज पितृपक्ष मेले का उद्घाटन, CM सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ; लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार गया....