Date: 28/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद सांसद ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’,नशामुक्ति और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सांसद ने दिया संदेश....

9/27/2026 4:32:06 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के चिटाही स्थित आवास पर सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां एपिसोड सुना। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में देश से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के बाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं, शिक्षा, रोजगार और खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में मौजूद खेल प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाने की जरूरत है और इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
सांसद ने नशामुक्ति को भी समाज और देश की प्रगति से जोड़ते हुए कहा कि मादक पदार्थों के साथ मोबाइल की लत भी आज एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की बात कही।
वहीं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर युवाओं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने को लेकर भी चर्चा हुई।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क