Date: 29/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, प्रदेश प्रवक्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की,SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल? .....
9/27/2026 4:32:06 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झारखंड कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता इकरारुल हसन ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों और मांगों को सामने रखा।
प्रेस कांफ्रेंस में इकरारुल हसन ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले भी मतदाताओं के वोट चोरी किए जाने का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका सवालों के घेरे में है। कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग के समक्ष अब तक 14 बार आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इन आपत्तियों पर अपेक्षित सुनवाई नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है तो कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब निर्वाचन आयोग को स्वयं देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े सवालों का जवाब भाजपा की ओर से क्यों दिया जा रहा है? भाजपा आखिर चुनाव आयोग की ओर से जवाब देने वाली कौन होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे यह संदेह पैदा होता है कि निर्वाचन आयोग किसी अन्य के निर्देश पर काम कर रहा है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर पार्टी लगातार अपनी आपत्तियां दर्ज करा रही है। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान पात्र मतदाताओं का नाम किसी भी स्थिति में नहीं हटना चाहिए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।
इकरारुल हसन ने कहा कि कांग्रेस की मुख्य रूप से तीन मांगें हैं। पहली मांग है कि फॉर्म-6 में किए गए कथित अवैध बदलाव को ठीक किया जाए या उसे वापस लिया जाए। दूसरी मांग है कि SIR की प्रक्रिया को तत्काल बंद किया जाए। वहीं तीसरी मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट....
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
SIR के विरोध में दुमका में JMM का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन.....
#
जामतारा के जे एम एम ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन....
#
शहीद कवि कैलाश के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, बड़हरा विधायक ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,कहा .....
#
कांग्रेस का SIR के विरोध में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण जरुरी .....
#
SIR विवाद पर BJP का कांग्रेस पर हमला, अभय सिंह बोले- हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है कांग्रेस.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सरकार और अभ्यर्थी आमने-सामने
#
जेसीबी से पुष्पवर्षा, युवाओं के सवालों का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
IRB-1 के DSP प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
#
धनबाद की बेटी मुनमुन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित