Date: 29/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
युवक को अपराधियों ने मारी गोली ,घटनास्थल पर युवक ने तोड़ा दम ,घटना के बाद इलाके में
फैली
सनसनी
,
जांच में जुटी पुलिस......
9/28/2026 1:33:30 PM IST
29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव में रविवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात मैनपुरा गांव स्थित काली मंदिर के समीप हुई। मृतक की पहचान हेमतपुर गांव निवासी स्वर्गीय मुन्ना सिंह के करीब 20 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह उर्फ सरल के रूप में हुई है। वह बीए पार्ट-1 का छात्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सोनू रविवार की शाम मैनपुरा गांव की ओर गया था। इसी दौरान काली मंदिर के पास बदमाशों ने उसके सिर के बेहद करीब से गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई,
घटना की सूचना मिलते ही धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ-01 रौशन कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तकनीकी जांच के लिए डीआईयू टीम को भी लगाया गया है
।
पुलिस के अनुसार, मृतक का मोबाइल फोन भी मौके से नहीं मिला है। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है और परिचित लोगों की भूमिका को भी जांच के दायरे में रखा गया है। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और वरीय पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। कुछ समय तक ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति शांत हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस का कहना है कि हत्या की हर एंगल से जांच की जा रही है और वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
भोजपुर के धोबहा थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव में रविवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। काली मंदिर के समीप हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हेमतपुर निवासी सोनू सिंह के रूप में हुई है। घटना की जांच के लिए साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ-01 रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस और तकनीकी टीम जुटी हुई है।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमुई मड़वा पहाड़ कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की कोर्ट में पेशी, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी थी गोली,कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा...
#
भोजपुर जिले के सिन्हा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 308.68 लीटर विदेशी शराब बरा......
#
22 साल पहले गैंग्सटर फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में आया बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार.......
#
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, धनबाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में ,कई थानों में मामले दर्ज....
#
अपराध नियंत्रण को लेकर देर रात तक सड़कों पर एसएसपी, बाइक से किया शहर का औचक निरीक्षण.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सरकार और अभ्यर्थी आमने-सामने
#
जेसीबी से पुष्पवर्षा, युवाओं के सवालों का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
IRB-1 के DSP प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
#
धनबाद की बेटी मुनमुन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित