Date: 02/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जेसीबी से पुष्पवर्षा, युवाओं के सवालों का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब

9/1/2026 4:48:58 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मंगलवार को आरा पहुंचे, जहां भाजपा युवा नेता ऋषभ राज सिंह के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। दो जेसीबी से पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
 इसके बाद रेन इंटरनेशनल होटल में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां युवाओं ने रोजगार, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और स्पोर्ट्स शिक्षक बहाली समेत कई मुद्दों पर सीधे सवाल किए। जितेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में कौशल विकास केंद्र जल्द शुरू किए जाएंगे और विभिन्न विभागों में बहाली की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार में सड़क और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। कार्यक्रम के बाद जिला पदाधिकारियों के साथ संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक भी हुई।
 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट