Date: 29/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

IRB-1 के DSP प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
 

8/28/2026 12:56:48 PM IST

43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :  जामताड़ा में पदस्थापित IRB-1 के DSP प्रमोद कुमार सिंह का गुरुवार को अचानक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, झिलुआ स्थित IRB-1 कैंप में किचन के पास अचानक गिरने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। DSP प्रमोद कुमार सिंह इन दिनों श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात थे और प्रतिदिन देवघर से ड्यूटी के लिए अप-डाउन करते थे। गुरुवार को IRB-1 परिसर में अचानक गिरने की घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा के SP शंभू कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि, DSP प्रमोद कुमार सिंह की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आधिकारिक जांच के बाद ही मौत की सही वजह सामने आने की उम्मीद है।DSP के आकस्मिक निधन से पुलिस अधिकारी और जवानों में शोक का माहौल है।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट