Date: 29/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई पर सियासी बवाल, बाबूलाल मरांडी, विद्युत महतो और डॉ. अजय कुमार ने उठाए सवाल.....
9/28/2026 1:33:30 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सांसद विधुत वरण महतो, कांग्रेस पार्टी के रास्ट्रीय प्रवक्ता व जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ.अजय कुमार ने जमशेदपुर पुलिस पर जमकर बरसे, बाबूलाल मरांडी ने अपना फेसबुक मे लिखा जमशेदपुर में रात्रि गश्ती के वायरल वीडियो मे पुलिसकर्मी दुकानों और सड़कों पर मौजूद लोगों को हटाते और लाठियां चलाते नजर आ रहे हैं। अपराध नियंत्रण जरूरी है, लेकिन आम नागरिकों को पीटना किसी भी स्थिति मे समाधान नही हो सकता,मुख्यमंत्री@Hemant Soren जी, ये कैसी कार्रवाई है? पुलिस द्वारा अपने नकारेपन को छुपाने और अपराधियों पर लगाम लगाने के नाम पर आम जनता पर ही लाठियां क्यों बरसाई जा रही,जनता को पीटने से अपराध खत्म नही होगा। कार्रवाई करनी है तो भ्रष्ट और अपराधियों से मिलीभगत करने वाले पुलिसकर्मियो पर कीजिए। अगर ऐसी सख्ती ईमानदारी से भ्रष्ट पुलिसकर्मियो और अपराधियों पर हो, तो झारखंड की तस्वीर बदल सकती है।क्या सरकार चाहती है कि आम आदमी शाम होते ही अपने घरों में दुबक जाए? ऐसी कार्रवाई तो लोगों को लालू राबड़ी के पुराने 'जंगलराज' की याद दिला रही है। बेहतर होगा कि पूरे राज्य मे चार बजे के बाद कर्फ्यू ही लगा दीजिए.. फिर पुलिस को कोयला, बालू और पत्थर के अवैध कारोबार को 'सुरक्षा' देने के लिए पूरा समय मिल जाएगा और भ्रष्ट तंत्र की कमाई भी चलती रहेगी। मुख्यमंत्री जी,अपराधियों पर सख्ती कीजिए, आम जनता पर नहीं। जनता को सुरक्षा चाहिए, लाठी नहीं। वहीं सांसद विधुत वरण महतो ने भी अपने फेसबुक पोस्ट मे लिखा* बिष्टुपुर मे बीती रात निर्दोष जनता पर पुलिस का बर्बर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कलंक: दोषी पुलिसकर्मियो पर हो तत्काल सख्त कार्रवाई !
बिष्टुपुर मे बीती रात करीब 9 बजे जिस तरह पुलिस प्रशासन द्वारा आम और निर्दोष नागरिकों पर बर्बरतापूर्वक लाठियाँ बरसाई गईं, वह खाकी के खौफनाक और दमनकारी चेहरे को उजागर करता है। किसी भी सभ्य एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता पर इस प्रकार का अत्याचार कतई स्वीकार्य नही है। वर्तमान झामुमो-कांग्रेस सरकार के शासन में स्थिति यह हो गई है। कि पुलिस का खौफ अपराधियों पर दिखाने के बजाय बेकसूर नागरिकों पर निकल रहा है। एक तरफ शहर के बीचों-बीच दिनदहाडे डकैती और अपराध हो रहे हैं जहाँ पुलिस बेबस नजर आती है, वही दूसरी तरफ अपनी प्रशासनिक नाकामी को छिपाने के लिए आम जनता को निशाना बनाया जा रहा है।मै इस बर्बर और अन्यायी रवैये की कड़े से कड़े शब्दों में भर्त्सना करता हूँ। स्थानीय पुलिस-प्रशासन और राज्य सरकार से मेरी स्पष्ट मांग है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच कराई जाए तथा निर्दोष नागरिकों पर बर्बरता ढाने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को तत्काल निलंबित कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। जमशेदपुर की सम्मानित जनता पर यह अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ! वहीं *कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सब पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार* ने भी अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा जमशेदपुर की सड़कों पर @Jsr_police का यह अमानवीय और बर्बर चेहरा बेहद विचलित करने वाला है।
एक पूर्व IPS अधिकारी के रूप में, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि वर्दी का काम जनता मे सुरक्षा का भाव जगाना है, न कि लाठियों के दम पर खौफ पैदा करना।अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेशेवर तरीके और कानूनी प्रक्रियाऐं होती हैं, न कि राह चलते नागरिकों की सरेआम बेरहमी से पिटाई।Jharkhand Police पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि इस घटना का तुरंत संज्ञान लें और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।पुलिसिंग का काम जनता का भरोसा जीतना है, उन पर खौफ बनाना नहीं।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
SIR के विरोध में दुमका में JMM का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन.....
#
जामतारा के जे एम एम ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन....
#
शहीद कवि कैलाश के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, बड़हरा विधायक ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,कहा .....
#
कांग्रेस का SIR के विरोध में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण जरुरी .....
#
SIR विवाद पर BJP का कांग्रेस पर हमला, अभय सिंह बोले- हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है कांग्रेस.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
IRB-1 के DSP प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
#
जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
#
लगातार बारिश से उफान पर अजय नदी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
#
फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव पर ICC अलर्ट, समिति गठन का ऐलान
#
रामगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल PRISM लॉन्च, अब FIR से फाइनल रिपोर्ट तक होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग