Date: 29/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 SIR के खिलाफ कांग्रेस का धरना, मंत्री इरफान अंसारी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप....

9/28/2026 3:05:46 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamtara : जामताड़ा विशेष गहन पुनर्निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में पारदर्शिता को लेकर आज कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पुराना कोर्ट स्थित गांधी चौक में कांग्रेस पार्टी ने दिया इस धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी पैदल अपने आवास से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। धरना स्थल में स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा, केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। वहीँ वक्ताओं ने एस आई आर के खिलाफ भाषणबाजी किया। वहीं मीडिया से बात करते हुवे मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा जब जब जुल्म किया कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी ने पहले ही कह चुकी है कि देश की जनता का वोट चोरी हो रही है। अब इसका खुलासा हो रहा है चुनाव आयोग के दो सदस्यों ने कहा कि एस आई आर की प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है। बड़े पैमाने पर भाजपा को फायदा को पहुंचाया गया और दलित आदिवासी अल्पसंख्यक का नाम वोटर लिस्ट से काटा गया। भाजपा के इशारे पर ज्ञानेश कुमार ने एस आई आर का दुरुपयोग कर रहे हैं। अब यहां तक कहा जा रहा है कि ज्ञानेश कुमार को आने वाले दिनों में देश का राष्ट्रपति बनाया जायेगा। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश जाते हैं तो सेल्फी लेते हैं, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश देश की डाप्लपमेंट के लिए जाते हैं।

 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट