Date: 30/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में SIR फॉर्म सुधार को लेकर माड़ा कार्यालय में उमड़ी भीड़, गर्मी में घंटों कतार में परेशान लोग....
9/29/2026 3:35:58 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के फॉर्म में सुधार को लेकर माड़ा कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उमस भरी गर्मी के बीच लोग घंटों लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सुबह से ही कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
लोगों का कहना है कि BLO द्वारा फॉर्म में टाइटल, पिता के नाम समेत अन्य गलतियां होने के कारण उन्हें सुधार के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सुबह करीब 8 बजे से लाइन में लगे लोगों को गर्मी और उमस के बीच काफी परेशानी हो रही है। वहीं, कार्यालय परिसर में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ पहुंचे लोगों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि जिन लोगों के पास जेनविन और जरूरी कागजात हैं, उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। लोगों के मुताबिक SIR के लिए आवासीय प्रमाण पत्र या वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट और जन्मतिथि का प्रमाण उपयोगी है।
फिलहाल SIR फॉर्म में सुधार को लेकर माड़ा कार्यालय में लोगों की भीड़ बनी हुई है। गर्मी में घंटों कतार में खड़े लोगों की परेशानी को देखते हुए पेयजल और बेहतर व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
BJP का लाभार्थी सहायता शिविर, सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का दावा
#
SIR को लेकर बवाल, BLO पर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप
#
तालाब ने निगली मासूम जिंदगियां, तीन बच्चों की मौत; गांव में मचा कोहराम......
#
स्मिता ठाकरे ने
गया में
किया पिंडदान, बालासाहेब और पूर्वजों की शांति के लिए की पूजा-अर्चना, हुई भावुक!
#
पितृपक्ष मेले में 12 साल से गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पंजाब की टीम ने लगाया लंगर;
रोज
8 से 10 हजार श्रद्धालु यहां करते हैं भोजन ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल PRISM लॉन्च, अब FIR से फाइनल रिपोर्ट तक होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
#
लायंस क्लब दुमका द्वारा 50वीं स्थापना दिवस-सह-शपथ ग्रहण समारोह आयोजित ....
#
सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, घटनास्थल पर जुटी भीड़
#
रांची में ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 20 हजार नकद बरामद
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार