Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 SIR को लेकर बवाल, BLO पर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप

9/29/2026 7:20:55 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा: नारायणपुर के लोधीरिया गांव स्थित बूथ संख्या 115 पर SIR समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने BLO पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पैसे मांगने और दस्तावेजों के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का दावा है कि आधार के साथ जाति और आवासीय प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं। भाजपा बीएलए-1 हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। उन्होंने बूथ संख्या 115 समेत जामताड़ा विधानसभा के सभी 383 बूथों की जांच कराने की मांग की। साथ ही पैसे मांगने और धमकी देने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट