Date: 30/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार
6/22/2026 3:49:15 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। निरसा अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की 13 मोटरसाइकिल और बाइक चोरी में इस्तेमाल किया जाने वाला विशेष औजार बरामद किया गया है। इस संबंध में सोमवार को जानकारी देते हुए धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि मामला कालूबथान ओपी क्षेत्र का है, जहां 19 जून को एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई थी। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 21 जून को नयाडांगा काली मंदिर मैदान के पास छापेमारी कर पांच आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार चौहान, मनीष कुमार दुबे, सूरज हेम्ब्रम, चंदन कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी निरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोग संगठित होकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइक का नंबर प्लेट तोड़ देते थे, चेचिस नंबर मिटाकर और बाइक का रंग बदलकर उसे बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 13 मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही बाइक का लॉक तोड़ने और स्टार्ट करने में इस्तेमाल होने वाला पेचकस जैसा औजार भी जब्त किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ धनबाद तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गिरिडीह के बंदरकुप्पी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; कार समेत हथियार और सामान बरामद.....
#
सोन नदी में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 23 गिरफ्तार; दो नाव डूबीं.....
#
स्वर्णरेखा नदी में पांच दिन पहले डूबे बारिडीह के दोनों युवको का अब तक पता नहीं,
NDRF की टीम तलाश में जुटी .....
#
टुंडी में हाथियों का कहर, पारा शिक्षक को कुचलकर मार डाला; वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश, दहशत में ग्रामीण.....
#
बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में फायरिंग में बड़ा खुलासा, चार साजिशकर्ता रायपुर से गिरफ्तार....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल PRISM लॉन्च, अब FIR से फाइनल रिपोर्ट तक होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
#
लायंस क्लब दुमका द्वारा 50वीं स्थापना दिवस-सह-शपथ ग्रहण समारोह आयोजित ....
#
सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, घटनास्थल पर जुटी भीड़
#
रांची में ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 20 हजार नकद बरामद
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार