Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आँगन का मिलन कार्यक्रम मे बड़हरा विधायक हुए शामिल...

9/29/2026 7:10:26 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरुआत हुआ  सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर 'आँगन का मिलन' कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के दौरान आँगनबाड़ी सेविका,सहायिका एवं महिलाओं द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम किए गए। आँगनबाड़ी केन्द्र पर आयोजित उक्त कार्यक्रमो मे भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओं एवं नेताओं ने भी अपनी सहभागिता दी।
बड़हरा प्रखंड के सेमरिया-पड़रिया स्थित एक आँगनबाड़ी केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए।कार्यक्रम मे महिला एवं बाल विकास पदाधिकारी एवं आँगनबाड़ी सेविका,सहायिका द्वारा बड़हरा विधायक का स्वागत किया गया।
बड़हरा विधायक आँगन का मिलन कार्यक्रम में बच्चो एवं महिलाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों को ध्यान से देखे एवं उन्हे प्रोत्साहित किया।
विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगनवाड़ी केन्द्रों पर आयोजित आँगन का मिलन कार्यक्रम से हमे बहुत कुछ सिखने को मिलता है। हमारी जो परंपरा रहा है ,वह धीरे-धीरे मिट रहा है आज मोबाईल युग मे ऐसे कार्यक्रम से महिलाओं और बच्चों दोनो का विकास तो होगा ही हमारी संस्कृति को भी बढावा मिलेगा।आँगन का मिलन कार्यक्रम मे महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक परंपराओं का विकास के साथ बच्चो का स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विकास होंगे।
कार्यक्रम मे महिला एव बाल विकास विभाग के पदाधिकारीगण, आँगनबाड़ी सहायिका, सेविका के अलावा बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय,संतोष सिंह संटु,मनोरंजन तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं लोग थे।
 
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट