Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 

बूथ पर SIR की समीक्षा, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने 45 हजार नाम कटने की आशंका जताई, किया बूथ का  निरीक्षण.....  9/30/2026 1:12:37 PM IST

45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर अंतर्गत लोधीरिया गांव स्थित बूथ संख्या 115 में एसआईआर कार्य की समीक्षा और ग्रामीण मतदाताओं का सूची में नाम जोड़ने को लेकर को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बीएलए-1 हरिमोहन मिश्रा ने समीक्षा के लिए बूथ में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से 45 हजार मतदाताओं का नाम कटने के संभावना है।  उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम काटने का आरोप मंत्री इरफान अंसारी पर लगाया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में यहां आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं और उनका नाम कटवाया जा रहा है। जो आदिवासी वोटरों ने इरफान अंसारी को तीन बार विधायक बनाया है और मंत्री बने हैं। उनके साथ शाजिस हो रहा है उनको वोट देने से रोका जा रहा है।
 

जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट