Date: 18/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आरा में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के कथित बयान पर बवाल, भाई दिनेश के नेतृत्व में पुतला दहन; सार्वजनिक माफी की मांग.....
9/30/2026 7:26:34 PM IST
111
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: आरा में यादव समाज को लेकर बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की कथित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक जगदीशपुर भाई दिनेश के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने आरा कलेक्ट्रेट के समक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
आरा में यादव समाज को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में बुधवार को राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक जगदीशपुर भाई दिनेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और सभा के बाद पुतला दहन किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाई दिनेश ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से मर्यादित और जिम्मेदार भाषा की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की टिप्पणी से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। भाई दिनेश ने मंत्री से अपने कथित बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से स्पष्ट माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति या दूसरे समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि जातीय अपमान और अमर्यादित भाषा के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष है।
मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। हमारा विरोध किसी समाज के खिलाफ नहीं है। हम सामाजिक सम्मान, स्वाभिमान और संविधान की मर्यादा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। भाई दिनेश ने भोजपुर बंद, गांव-गांव पुतला दहन, मंत्री के भोजपुर प्रवेश का लोकतांत्रिक विरोध और मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध-प्रदर्शन जैसे कार्यक्रमों की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्यक्रम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से किए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फिलहाल प्रदर्शनकारियों ने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है। मामले को लेकर आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई है।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बागबेड़ा में जलापूर्ति योजना का इंतजार कब होगा खत्म ? पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन ने उपायुक्त से की मुलाकात
#
कोलियरी में आखिर किसकी शह पर चल रहा अवैध खनन ? अरूप चटर्जी के दौरे से मचा हड़कंप, बीजेपी ने बताया नौटंकी
#
कांग्रेस की जन चौपाल, संतोष सिंह और जलेश्वर महतो ने ग्रामीणों को समझाई वोट की ताकत
#
निशा भगत के परिजनों से मिलने गुमला पहुंचे विधायक जयराम महतो, सीबीआई जांच पर जताया भरोसा......
#
जय शाह को फिर मिली ICC की कमान, इरफान अंसारी ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 55 को मिली नौकरी
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव
#
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां जगत जननी दुर्गा की आराधना के लिए पूजा पंडाल सजाए गए....