Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पितृपक्ष मेले में मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 44 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार.....

10/2/2026 12:18:18 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 44 मोबाइल फोन, 34 हजार 500 रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे अन्य सामान बरामद किए हैं। मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। दरअसल, गया में चल रहे पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के दौरान चोरी और पॉकेटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की विशेष निगरानी टीम सक्रिय थी। इसी दौरान 30 सितंबर 2026 को पुलिस ने धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले पप्पू दत्ता उर्फ शिबू दत्ता को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके कई साथी अलग-अलग जगहों पर डेरा डालकर पितृपक्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल, रुपये और अन्य सामान चोरी करते थे।
इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 44 मोबाइल फोन और 34,500 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा एक हथौड़ी, दो मोबाइल चार्जर, एक चाकू, एक एयरबड, एक पिलास, 14 सिम कार्ड, एक पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, एक डेबिट कार्ड और दो एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सचिन कुमार शर्मा, प्रताप नोनिया, करण नोनिया, संजय साव, संतोष नोनिया, रौशन कुमार और गणेश नोनिया शामिल हैं। साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार कर विष्णुपद थाना भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गया पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

#  पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
# दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351  समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर....
#  पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
# धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
 राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....