Date: 17/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जदयू ने सम्मेलन कर ड्रग्स और सट्टेबाजी पर कर दी बड़ी घोषणा ! ...

10/2/2026 6:53:37 PM IST

105
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से साकची स्थित धालभूम क्लब में सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’ आयोजित किया गया।​ सम्मेलन का उद्देश्य सट्टेबाजी (ऑनलाइन सट्टा सहित) और नशे के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ लोगों को जागरूक करना, इसके सामाजिक-आर्थिक दुष्प्रभावों पर चर्चा करना तथा युवाओं पर विशेष ध्यान देते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान की रूपरेखा तय करना था। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनोज सिंह भी मजूद रहे। विधायक सरयू राय पिछले कुछ हफ्तों से शहर में सट्टेबाजी और ड्रग्स के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उन्होंने हर थाना क्षेत्र में निगरानी समिति बनाने, स्कूल-कॉलेज में सेमिनार आयोजित करने और सम्मेलन के बाद भी नशे और सट्टे के खिलाफ शहरव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।​यह आयोजन गांधी और शास्त्री के आदर्शों—सत्य, अहिंसा, सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी—के अनुरूप समाज को इन बुराइयों से मुक्त करने की दिशा में एक प्रयास है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट