Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिष्टुपुर में दो कारोबारियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल....

10/3/2026 2:34:22 PM IST

33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 
Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर की एक कारोबारी ने क्रिकेट बैट से दूसरे कारोबारी की सरेआम पिटाई कर दी। घटना में पीड़ित कारोबारी घायल हो गया। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा हैं की दोनों कारोबारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि एक कारोबारी ने क्रिकेट बैट उठाकर दूसरे पर हमला कर दिया। सड़क पर हुई इस मारपीट को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया,जिसका वीडियो अब सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है। घटना के बाद घायल कारोबारी ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों कारोबारी बिष्टुपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले से जुड़े वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट