Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आबिद हुसैन फायरिंग केस का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; हथियार और स्कूटी बरामद....
10/3/2026 4:13:38 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के खुशबू नगर, न्यू बाराद्वारी में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू, मो. कैफ और दशरथ शुक्ला शामिल हैं।*
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात करीब 11:15 बजे *आबिद हुसैन* पर फायरिंग की सूचना मिली थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जांच के दौरान राज सिंह कश्यप और मो. कैफ की संलिप्तता सामने आई, जबकि दशरथ शुक्ला को कथित सहयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। घायल आबिद हुसैन का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। मामले में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 105/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार राज सिंह कश्यप का विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों का आपराधिक इतिहास रहा है। अन्य दोनों आरोपियों के खिलाफ भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
5 लाख का इनामी शूटर अरमान गया जेल में बंद, यूपी पुलिस ने मांगी ट्रांजिट रिमांड.....
#
सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, ठेले-गुमटियां हटाईं , दुकानदारों में आक्रोश !.....
#
फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 22 साल बाद आया फैसला
#
शहर में बढ़ती गतिविधियों के बीच सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस एक्शन मोड में.....
#
बिष्टुपुर में दो कारोबारियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन ,डीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ बन्ना गुप्ता का हमला, बोले- झारखंड के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
#
मुंगेर में एक साथ दिखे नाग-नागिन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़