Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
7/20/2026 4:59:18 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार के गया जी के पंचानपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में देर रात नकाबपोश चोरों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर बदमाशों ने वृद्ध महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की, गला दबाने का प्रयास किया व वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर घर में रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार कल रात 10 से 12 की संख्या में नकाबपोश अपराधी घर में घुसे थे । आहट मिलने पर घर में सो रही वृद्ध महिला की नींद खुल गई। महिला के शोर मचाने व पहचान लेने की बात कहने पर अपराधी आगबबूला हो गए व उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने महिला का गला दबाया, उनके हाथ पर गंभीर चोट पहुंचाई तथा उन्हें कमरे में बंद कर दिया। घटना के दौरान घर में मौजूद वृद्ध को भी बंधक बनाकर रखा गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी घर में रखे कीमती सामान की चोरी कर फरार हो गए। किसी तरह कमरे से निकलकर घायल वृद्ध दंपति पड़ोस में रहने वाले परिजनों के पास पहुंचे, तब जाकर घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई।घटना की सूचना गया में रह रहे वृद्ध दंपति के पुत्र को दी गई। इसके बाद घायल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला के हाथ में फ्रैक्चर है तथा गले पर दबाव के निशान पाए गए हैं। पीड़िता के पुत्र ने बताया कि उनकी मां के अनुसार सभी अपराधी नकाबपोश थे व उनकी संख्या करीब 10 से 12 थी। विरोध करने और पहचान लिए जाने की आशंका के कारण अपराधियों ने महिला के साथ बर्बर मारपीट की तथा घर में रखे सभी कीमती सामान लेकर फरार हो गए। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला के निजी अंगों पर भी गंभीर चोट पहुंचाई गई है। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल एवं पंचानपुर थानाध्यक्ष पद्माकर उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपराधियों तक पहुंचने के लिए एफएसएल टीम और श्वान दस्ता को भी बुलाया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आबिद हुसैन फायरिंग केस का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; हथियार और स्कूटी बरामद....
#
5 लाख का इनामी शूटर अरमान गया जेल में बंद, यूपी पुलिस ने मांगी ट्रांजिट रिमांड.....
#
सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, ठेले-गुमटियां हटाईं , दुकानदारों में आक्रोश !.....
#
फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 22 साल बाद आया फैसला
#
शहर में बढ़ती गतिविधियों के बीच सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस एक्शन मोड में.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन ,डीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ बन्ना गुप्ता का हमला, बोले- झारखंड के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
#
मुंगेर में एक साथ दिखे नाग-नागिन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी