Date: 04/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
करोड़ों की फंसी रकम पर बड़ी पहल, 34 संपत्तियों की जल्द होगी नीलामी, लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद....
10/4/2026 12:45:17 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर के बिंदवाड़ा में फंसी रकम को लेकर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। फाइनेंसर उमेश कुमार सिंह की मौत के बाद सैकड़ों लोगों की करोड़ों रुपये की रकम फंस गई थी। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने के लिए लोग लंबे समय से प्रशासन, कोर्ट और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे थे।
अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दावा किया है कि प्रशासन ने उमेश कुमार सिंह की 34 संपत्तियों की पहचान की है। इन संपत्तियों की जल्द नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी और नीलामी से मिलने वाली राशि से संबंधित लोगों की फंसी रकम लौटाने की कोशिश की जाएगी।
मुंगेर के बिंदवाड़ा में केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के पहुंचते ही लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसी दौरान लंबे समय से फंसी रकम का मुद्दा एक बार फिर सामने आया।
दरअसल, अक्टूबर 2025 में बिंदवाड़ा निवासी फाइनेंसर उमेश कुमार सिंह का शव पटना के एक होटल के कमरे में मिला था। बताया गया कि उमेश कुमार सिंह ने बड़ी संख्या में लोगों से ब्याज पर करोड़ों रुपये लिए थे। बाद में रकम बाजार में फंसने के कारण कई लोगों की जमा-पूंजी वापस नहीं हो सकी। उमेश कुमार सिंह की मौत के बाद अपनी रकम वापस पाने के लिए पीड़ित लगातार प्रशासन और कोर्ट के चक्कर लगाते रहे। लोगों ने केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद ललन सिंह से भी मामले में हस्तक्षेप कर फंसी रकम वापस दिलाने की मांग की।
अब बिंदवाड़ा पहुंचने के दौरान ललन सिंह ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिला प्रशासन ने उमेश कुमार सिंह की 34 संपत्तियों का पता लगाया है। करीब एक सप्ताह के भीतर इन संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई है।
ललन सिंह के मुताबिक, संपत्तियों की नीलामी से मिलने वाली राशि से संबंधित लोगों की फंसी रकम लौटाने की कोशिश की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद लंबे समय से अपनी रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि, नीलामी से कितनी राशि प्राप्त होगी और किस व्यक्ति को कितनी रकम वापस मिलेगी, यह पूरी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च की तैयारी तेज, 8 अक्टूबर को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन.....
#
महकार में जन्मदिन पर भावुक हुए जीतन राम मांझी, UCC-SIR और कानून-व्यवस्था पर रखी बात.....
#
भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को बांटी गईं जरूरी दवाएं.....
#
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जदयू ने सम्मेलन कर ड्रग्स और सट्टेबाजी पर कर दी बड़ी घोषणा ! ...
#
पूर्व विधायक के शव यात्रा में उमडा जन सैलाब लोगों ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन किया....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का भारत दौरा, भगवान बुद्ध की करेंगे पूजा-अर्चना
#
बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे,प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.....
#
धनबाद के विकास के लिए एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, मूसलाधार बारिश में भी जारी रहा महाधरना
#
मंदिर के सामने शराब दुकान का विरोध तेज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
#
ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां, गलत दिशा में दौड़ते भारी वाहन बढ़ा रहे हादसे का खतरा