Date: 29/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एआई से फर्जी कमेंट वायरल कर छवि खराब करने की साजिश! झामुमो नेता अभिषेक सिंह साइबर थाने में करेंगे शिकायत

11/29/2026 3:42:09 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर झामुमो नेता अभिषेक सिंह ने कहा की कुछ लोग मेरे छवि को सोशल मिडिया में धूमिल करने की कोशिस कर रहे हैं।...कल साईबार थाना में ऐसे लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज करा क़र कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। अभिषेक सिंह ने कहा की शहीद को में हमेशा से सम्मान करता आया हूँ और उनका विचार, संघर्ष और बलिदान आज भी हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। लेकिन कुछ लोग, मेरे छबि को धूमिल करने के लिए एआई कमेंट दिखाकर, झूठी बातें फैलाने की साजिश रच रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मेरा कभी भी किसी भी शहीद के प्रति कोई आपत्तिजनक टिपणी नहीं रही है और न ही मैं उनके विचारों या संघर्ष का विरोध करता हूँ। वे हमारे समाज के प्रेरणास्रोत और झारखंड के गौरव हैं। कुछ असामाजिक तत्व के लोग मेरी छबि को खराब करने और समाज में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से, एआई के माध्यम से फर्जी कमेंट तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। यह न केवल मेरी व्यत्तिगत छबि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश है, मैं जनता से अपील करता हूँ कि ऐसे भ्रामक और फर्जी संदेशों पर विश्वास न करें। झूठ फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि समाज में सत्य और सद्भाव बना रहे। 
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट

 


सम्बंधित खबरें

#
निरसा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, विधायक अरूप चटर्जी ने किया निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन!
 
 
 

# परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का विरोध तेज, आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग; झामुमो समेत इंडिया गठबंधन से एकजुट होने की अपील!
# बेजड़ा बालू घाट पर अवैध कारोबार के आरोपों से गरमाई सियासत, ढुल्लू महतो के निशाने पर अरूप चटर्जी; वसूली और वर्चस्व पर छिड़ा घमासान!
#
राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी 'मन की बात'! पीएम मोदी ने दिया नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवन का संदेश..
 
 
 

# संथाली भाषा को मिले प्रथम राजभाषा का दर्जा! दुखनी सोरेन के नेतृत्व में आंदोलन का ऐलान!