Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कक्ष में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन ....
10/5/2026 5:48:28 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कक्ष में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन किया गया। इस बैठक में जामताड़ा जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और सभी प्रकार के लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। सितंबर माह में 226 गिरफ्तारियां और 34 आरोपी भेजे गए जेल
बैठक में जानकारी दी गई कि सितंबर 2026 में जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वारंट निष्पादन और गिरफ्तारी के तहत कुल 226 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सितंबर महीने में ही विभिन्न मामलों में वांछित कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने तथा स्थायी वारंटों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।
हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन और उनकी गतिविधियों पर पूर्ण निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जामताड़ा जिले में साइबर ठगी करने वाले अपराधियों के खिलाफ खुफिया सूचनाएं जुटाने, छापेमारी करने और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर साइबर अपराध पर पूर्णतः अंकुश लगाने का सख्त निर्देश दिया गया है।
आगामी दुर्गा पूजा-2026 और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है:
क्षेत्र में पुलिस बल की मुस्तैदी बढ़ाने, सघन गश्ती करने और बैंकों, एटीएम, ज्वेलरी शॉप तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।आम जनता की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से समय और स्थान बदल-बदल कर सघन एंटी क्राइम वाहन जांच की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और प्रभाग पुलिस निरीक्षक करेंगे। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र की पूजा समितियों के साथ बैठक करने, संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने, विसर्जन रूट का सत्यापन करने और सोशल मीडिया ग्रुपों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जनता के बीच जाकर जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया। थाना और अनुमंडल स्तर पर साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला संबंधित अपराध, बाल विवाह और डायन बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
#
सीसीटीवी से खुला चेन स्नैचिंग गिरोह का राज, पश्चिम बंगाल का आरोपी गिरफ्तार,दो मोबाइल बरामद, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई.....
#
हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....
#
दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोपी तिहाड़ से काको पहुंचे शरजील इमाम, भाई की शादी में शामिल होने मिली अंतरिम जमानत.....
#
हल्दीपोखर में पत्थर फैक्ट्री का प्रदूषण बना मुसीबत, धूल से सांस लेना मुश्किल; प्रशासन से कार्रवाई की मांग.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से क्षेत्र में दहशत! BCCL ने की घेराबंदी, शुरू कराई भराई
#
रिश्ता हुआ शर्मसार : पिता पर लगा पुत्र को जहर खिलाकर मारने का आरोप !
#
बाल विवाह पर प्रहार, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखा डीसी ने किया रवाना
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को बांटी गईं जरूरी दवाएं.....