Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सीसीटीवी से खुला चेन स्नैचिंग गिरोह का राज, पश्चिम बंगाल का आरोपी गिरफ्तार,दो मोबाइल बरामद, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई.....
10/5/2026 5:48:28 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और आभूषणों की चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ और जीआरपी को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आरपीएफ आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं राजकीय रेल थाना आरा के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने यात्रियों के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इद्रिस लस्कर, निवासी 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के गले से सोने की चेन चोरी की दो घटनाओं के संबंध में शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। फुटेज के गहन विश्लेषण में तीन से चार सदस्यों वाले एक गिरोह की संलिप्तता सामने आई।
बैग की आड़ बनाकर करते थे चेन चोरी
जांच में गिरोह के अपराध करने का तरीका भी सामने आया। गिरोह के सदस्य पहले अपने निशाने पर लिए गए यात्री को पीछे से घेर लेते थे। इसके बाद एक सदस्य अपने पिट्ठू बैग को ऊपर उठाकर आड़ बना देता था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह का दूसरा सदस्य यात्री के गले से चेन खींच लेता था और तत्काल आगे के डिब्बे में सवार हो जाता था। गिरोह के अन्य सदस्य भी यात्री के साथ ट्रेन में चढ़ जाते थे, ताकि वारदात के बाद किसी को संदेह न हो। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों के हुलिया, पहनावे और जूते आदि की बारीकी से पहचान की गई। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को आरा स्टेशन पर एक व्यक्ति पूर्व में चिन्हित संदिग्ध के समान हुलिया और पहनावे में दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। शुरुआत में उसने खुद को पेंटिंग का काम करने वाला बताया और स्टेशन आने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका।
पूछताछ में गिरोह की कार्यप्रणाली का खुलासा
गहन पूछताछ के बाद आरोपी ने गिरोह में शामिल होने की बात स्वीकार की और यात्रियों को घेरकर आभूषण चोरी करने की पूरी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उसके कब्जे से चोरी के दो संदिग्ध मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस सत्यापन में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में राजकीय रेल थाना आरा के दो चोरी के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। आरपीएफ और जीआरपी की टीम अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी एवं जांच कर रही है। मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई जारी है। आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों ने कहा कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्री अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
#
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कक्ष में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन ....
#
हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....
#
दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोपी तिहाड़ से काको पहुंचे शरजील इमाम, भाई की शादी में शामिल होने मिली अंतरिम जमानत.....
#
हल्दीपोखर में पत्थर फैक्ट्री का प्रदूषण बना मुसीबत, धूल से सांस लेना मुश्किल; प्रशासन से कार्रवाई की मांग.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से क्षेत्र में दहशत! BCCL ने की घेराबंदी, शुरू कराई भराई
#
रिश्ता हुआ शर्मसार : पिता पर लगा पुत्र को जहर खिलाकर मारने का आरोप !
#
बाल विवाह पर प्रहार, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखा डीसी ने किया रवाना
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को बांटी गईं जरूरी दवाएं.....